Uncategorized

भाजपा कार्यसमिति में हेमन्त सरकार पर निशाना, राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव-2 सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव का अनुमोदन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और मंजू कुमारी ने किया। इसमें हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, चुनावी वादाखिलाफी और आदिवासी हितों की अनदेखी के आरोप लगाए गए।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य प्रभावित हैं और युवाओं तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने खनिज संपदा, आदिवासी भूमि, घुसपैठ और बदलती जनसांख्यिकी के मुद्दे भी उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और मधु कोड़ा ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

प्रस्ताव में पंचायत चुनाव कराने, पिछड़ा वर्ग आयोग की ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। भाजपा ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी जनजागरण और लोकतांत्रिक संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *