झारखण्ड राँची

श्री महावीर जयंती पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने लगाया स्वागत शिविर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्री महावीर जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर सोमवार को संघ कार्यालय मेकी रोड में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, द्वारा श्री महावीर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही संघ की ओर से ड्राई फूड और पानी की व्यवस्था रखी गई थी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम खेतावत उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, सह-सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका, पूर्व अध्यक्ष शिव भगवान अग्रवाल, विक्रम जैन ,विमल जैन ,राजेश कंदोई ,ओम खेतावत, कमल जैन, विपुल जैन, विकास जैन, सुनील मोदी उपस्थित थे।

Related posts

कसमार में बाल विवाह रोकने के लिए हुआ किशोरी क्लब गठित

admin

झारखण्ड राज्य सुन्नी वक्क बोर्ड का चुनाव संपन्न, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद बनें चैयरमैन

admin

बोकारो वासियों को फिर से लुभाने व मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मेला पूरी तरह से तैयार

admin

Leave a Comment