झारखण्ड पलामू

बाबा साहब देश और दुनिया में हो रहे सामाजिक और आर्थिक बदलाव के आज भी नायक हैं: अरविंद गुप्ता

★अरविंद हेल्पलाइन सेंटर में मनाई गयी बाबा साहब की जयंती, कटा केक

★बाबा साहब और हेल्पलाइन सेंटर के संचालक के जन्मदिन के मौके पर काटा गया केक

रिपोर्ट:-अरविंद अग्रवाल

छतरपुर: (पलामू) ख़बर आजतक/ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती छतरपुर के इलाके में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में अरविंद गुप्ता द्वारा लोगों की मदद के लिए स्थापित हेल्पलाइन सेंटर में भी केक काट कर बाबा साहब को याद किया गया। इस मौके पर हेल्पलाइन सेंटर के संचालक अरविंद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब के विचार और संघर्ष युगों युगों तक मानवता का पथ प्रदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दुनिया मे अब्राहम लिंकन, मार्टिन लूथर और नेल्सन मंडेला को आधुनिक सभ्यता में सामाजिक, आर्थिक, नस्लभेद में हुए बदलाव का भगवान माना जाता है वैसे ही बाबा साहब ने हिंदुस्तान में गरीबों दलितों की जो लड़ाई लड़ी, दबे-कुचले,शोषित-पीड़ित लोगों और अपने अधिकार से वंचित महिलाओं के लिए जो किया वह भी पूरी दुनिया के लिये हमेशा नज़ीर बनी रहेगी।

अरविंद ने कहा कि हेल्पलाइन सेंटर खोलने का उद्देश्य भी यही है कि ग़रीब मज़लूम लोगों की आवाज बनी जाए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाए। इस मौके पर हेल्पलाइन सेंटर के संचालक और नगर के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमन का भी जन्मदिन केक काटा कर मनाया गया।

इस अवसर पर राजीव सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, मित्तल सिंह, पंकज गुप्ता, राकेश चन्द्रवँशी, मंजुल गुप्ता, आयुष चन्द्रा, नन्दन गुप्ता, सोनू कुमार, गोलू कुमार अरविंद कुमार, अंकित कुमार, विशाल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

कसमार : योग्य लाभुक को प्राथमिकता के आधार पर अबूआ आवास दिया जाएगा : मुखिया

admin

पेड़ पौधों का महत्व आने वाले समय में बहुत मायने रखता है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है: कृष्ण कुमार मरांडी

admin

यह अपने सहयोगियों को हर्षित करने वाला बजट: आदित्य

admin

Leave a Comment