झारखण्ड धनबाद

सिनी टाटा ट्रस्ट की ओर से “लखपति किसान 2.0” पर कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (ख़बर आजतक) :- बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में सिनी टाटा ट्रस्ट की ओर से लखपति किसान 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों की आमदनी को बढ़ाना एवं किसानों के जीवन यापन में सुधार लाना, आधुनिक तरीकों से खेती कर किसानों के पैदावार में बढ़ोतरी करना है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जेजेएम के जिला समन्वयक, दिल्ली टाटा ट्रस्ट की ओर से राज्य निदेशक सिरशेन्दू पॉल एवं टुंडी क्षेत्र के कार्यकारी सदस्य प्रसन्न मोदक सहित काफी संख्या में लखपति किसान मौजूद रहे।

Related posts

एम जी एम स्कूल बोकारो की आस्था पांडे अंडर 17 SGFI राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित

admin

हैप्पी स्ट्रीट मे रोटरी बोकारो ने स्वास्थ जाँच शिविर लगाया

admin

वाहन प्रदूषण केन्द का संचालन एवं अद्यतन होना अनिवार्य : डीटीओ

admin

Leave a Comment