झारखण्ड धनबाद

पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया प्रशिक्षण

धनबाद:- जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप के निर्देश पर आज बाल विकास परियोजना गोविंदपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान राज्य समन्वयक झारखंड, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के श्री बबलू कुमार ने गोविंदपुर के सभी सेक्टर से आये आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन में विभिन्न विषयों पर डाटा प्रविष्टि करने का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण लेने के बाद आंगनवाड़ी सेविकाओं ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब वें बेहतर तरीके से डाटा प्रविष्टि कर पाएंगे।
इस मौके पर गोविंदपुर की सीडीपीओ अल्पना कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रही।

Related posts

गोमिया : शोकाकूल परिवार से मिले पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, बंधाया धैर्य और ढाढस

admin

राजेन्द्र महतो इंटर स्कूल में IMA द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, डॉक्टर्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

admin

सत्ता में रहकर सट्टा कारोबार चलाना छत्तीसगढ़ काँग्रेस की हकीकत: प्रदीप वर्मा

admin

Leave a Comment