रांची में 6 जुलाई से राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय, महिलोंग में 6 से 12 जुलाई तक 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप-2026 आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देशभर से 438 बाल शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे।

ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। आठ वर्षों बाद रांची इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। आयोजन को सीसीएल, एनटीपीसी और बीसीसीएल का सहयोग प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *