झारखण्ड राँची राजनीति

डॉ रामेश्वर उराँव पहुँचे डॉ करमा उराँव के आवास, परिजनों से मिलकर बंधाया ढ़ाँढ़स

डॉ उराँव बुद्धिजीवी, महान चिंतक एवं विचारक थे : डॉ रामेश्वर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव मंगलवार को महान शिक्षाविद, मानव शास्त्री, आदिवासी मूलवासी समाज के अगुवा डॉ करमा उराँव के मोरहाबादी स्थित आवास पहुँचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट किया एवं उन्हें ढांढ़स बंधाया।

इस मौके पर डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा कि डॉ करमा उराँव बुद्धिजीवी, महान चिंतक एवं विचारक थे। राज्य के प्रगति में उनके सुझाव एवं राय काफी महत्वपूर्ण थे। डा करमा उराँव के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि 12 मई को मेदांता हॉस्पिटल में जाकर डॉ करमा उराँव से मुलाकात हुई थी, तब इस बात का एहसास नहीं था कि ये आखिरी मुलाकात होगी।

Related posts

नाई समाज ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन

admin

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गोमिया में श्रद्धांजलि, भाकपा माले और पुलिस महकमे ने किया मौन धारण

admin

मुख्यमंत्री ने किया चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

admin

Leave a Comment