राँची राजनीति

भव्य जागरण के साथ बड़ा पूजा महोत्सव का आज समापन

सांसद संजय सेठ सपत्नीक ने समापन समारोह में लिया हिस्सा

बिगड़ी बनाने तेरे दर पर आया हूँ मैया

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जय माँ काली जगदंबा ट्रस्ट मनी टोला के तत्वाधान में शनिवार को तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन माँ के भाग्य जागरण के साथ समापन हुआ। प्रात:काल मंदिर के पुजारी रामेश्वर पासवान द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत माँ के दर्शन हेतू दर्शनार्थियों के लिए पट खोल दिए गए। हजारों की संख्या में माँ के भक्तों ने माँ का दर्शन किया। माँ जगदंबा ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने बताया कि आज माँ का भव्य जागरण जय माता दी जागरण परिवार की ओर से आयोजित की गई जिसमें कई नामी गामी भजन गायक अपनी प्रस्तुति दिया। इमरान के द्वारा गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत हुई।

प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी
माँ के बेदो में तेरी महिमा कहीं के भजन पर सरोज लक्खा धनबाद ने लोगों को खूब झूमाया

तेरे लिए माँ प्यारी प्यारी छाया सिंह हजारीबाग

मैया दुलरी भजन कृष्ण बिहारी पतरातू द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकार द्वारा एक से एक सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। भजन पर माँ के भक्त नाचते गाते माँ का जयकारा लगाते हुए जागरण का आनंद लिया। पूरे हिनू क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चंदन नगर के भव्य विद्युत द्वार, डायनासोर, गोरिला, राजस्थानी नित्य पूजा के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुल 50 तोरण द्वार बनाए गए हैं। इस भव्य आयोजन में स्थानीय महिला समिति स्थानीय महिलाऐं बच्चे समिति के सैकड़ों सदस्य रात दिन लगे हुए हैं।

सांसद संजय सेठ ने शनिवार को माँ के दर्शन कर पूजा अर्चना की किए।

इस दौरान राजा पासवान, विकास रंजन, रुपेश कुमार, सुमित जयसवाल, राज तिर्की, अक्कू, रवि राय, अंजना टोप्पो, अंजलि गुड़िया, निशू तिर्की, मनीष मिंज, रोहित मिंज आदि माँ के भक्तों शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

admin

हेमन्त सोरेन से मिली विदेश मंत्रालय की उप सचिव वीणा प्रभा तिर्की

admin

सीएमपीडीआई में राष्ट्रीय खेल दिवस के
उपलक्ष्य में विभिन्न खेलों का आयोजन

admin

Leave a Comment