झारखण्ड धनबाद

सदर अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण

चार सदस्यीय चिकित्सक दल ने महिला के पैर की गांठ का किया सफल ऑपरेशन

निजी अस्पताल में कराया था ऑपरेशन, छह माह से थी पीड़ित

धनबाद:- सदर अस्पताल के चार सदस्यीय चिकित्सक दल ने आज एक महिला के पैर की गांठ का सफल ऑपरेशन किया। महिला ने छह माह पूर्व एक निजी अस्पताल में इसका ऑपरेशन कराया था। परंतु इलाज अधूरा होने के कारण उनके पैर की गांठ आकार में बहुत बड़ी होने लगी। इसके दर्द से महिला 6 माह से पीड़ित थी।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार ने बताया कि बरटांड की रहने वाली 45 वर्षीय निल मुनि देवी के बाएं पैर में एक गांठ हो गयी थी। उन्होंने एक निजी अस्पताल में इसका ऑपरेशन करवाया था। इलाज अधुरा होने के कारण यह गांठ फिर से बड़ी होने लगी और पिछले 6 महीने में काफी बड़े आकार की हो गई। जो महिला के लिए बहुत पीड़ादायक थी।

गांठ को बढ़ता देख महिला सदर अस्पताल पहुंची। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उनकी जांच की और फिर से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। मरीज में खून की कमी थी। अस्पताल प्रबंधन ने तीन यूनिट खून की व्यवस्था की।

इसके बाद आज डॉ संजीव गोलाश, डॉ मुकेश प्रसाद, डॉ रोहित गौतम तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ आनंद कुमार की चार सदस्यीय चिकित्सक दल ने महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

डॉ संजीव कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य है। महिला के पैर से निकाली गई गांठ को जांच के लिए पैथोलॉजी लैब भेजा गया है।

Related posts

राज्य के मुखिया अवैध कमाई के लिए अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे हैँ : बाबूलाल

admin

अखंड हरिकीर्तन में भाग लिए पूर्व मंत्री

admin

दीनबंधु लेन में राँची नगर निगम द्वारा निर्माणाधिन सार्वजनिक शौचालय को अन्यत्र स्थानांतरित करते हेतू चैंबर ने नगर प्रशासक को किया पत्राचार

admin

Leave a Comment