झारखण्ड राँची राजनीति

हटिया विधानसभा में संजय सेठ ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ द्वारा मंगलवार को हटिया विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सांसद सेठ ने अरगोड़ा मंडल के अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी साहू नगर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी साथ ही वहाँ के लोगों के समस्याओं से अवगत हुए। सांसद सेठ ने ग्रामीणों के साथ ऑफीसर्स कॉलोनी साहू नगर को जोड़ने वाले पुलिया को देखा और मौके पर ही सचिव को जनहित को ध्यान में रखते हुए वहाँ एक पुलिया का निर्माण करने को कहा और पुंदाग स्थित वैष्णो देवी नगर फेज 2 में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की और वहाँ की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने हर संभव सहायता की बात की और कहा कि प्राथमिकता के आधार पर हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस जनसंपर्क अभियान में अरगोड़ा मंडल के अध्यक्ष मुनेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि सूरज साहू सहित मंडल के विभिन्न पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

अजय नाथ शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में दिखाई ताकत, दिनभर जुटे रहे समर्थक

admin

बोकारो : अत्यधिक ठंड के कारण रविवार को आयोजित होने वाला हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम रद्द

admin

नए फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ वापस आ रही Rajdoot Bike, बुलेट को देगी टक्कर

admin

Leave a Comment