झारखण्ड राँची राजनीति

पूर्व सिल्ली विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, सरकारी काम में बाधा डालने व बिना अनुमति सड़क जाम करने का लगाया गया आरोप

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पूर्व सिल्ली विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने राँची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त प्रभात शर्मा की अदालत में सरेंडर किया जिसके बाद कोर्ट ने अमित महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद राँची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाए गए। इस केस में उन्होंने राँची सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत माँगी थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें अग्रिम बेल देने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में भी अग्रिम बेल के लिये याचिका दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अमित महतो ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया है।

Related posts

एससी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की समस्या जल्द होगी दूर : दीपिका पांडेय

admin

ओरमांझी टोल प्लाजा पर फास्टैग के नाम पर अवैध वसूली, यात्रियों ने लगाए गंभीर आरोप

admin

परिषद के सदस्य राधा रमण साहू ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment