रांची: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन सरकार में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस अपने दम पर उम्मीदवार जिताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण उसकी नजर झामुमो के समर्थन पर टिकी हुई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेतृत्व राज्यसभा की एक सीट पार्टी को देने की मांग कर रहे हैं। वहीं पार्टी के भीतर भी कई दावेदार सक्रिय हैं, जिससे संगठन के सामने संतुलन बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। दूसरी ओर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो संख्याबल के आधार पर मजबूत स्थिति में मानी जा रही है। चार विधायकों वाली राष्ट्रीय जनता दल फिलहाल अंतिम निर्णय का इंतजार कर रही है, जबकि वाम दल भी गठबंधन के साथ हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो समर्थित उम्मीदवारों के बीच रहने की संभावना है।
More from this section
Uncategorized
सीसीएल के 240 अधिकारियों को नेतृत्व और प्रबंधन का प्रशिक्षण देगा आईआईएम रांची
रांची: सीसीएल ने अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के साथ शुक्रवार को समझौता…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध दौरा करेगा झारखंड चैंबर
रांची: झारखंड चैंबर की उद्योग, एमएसएमई एवं एनर्जी उप समितियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें राज्य के औद्योगिक विकास,…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
झारखंड में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 121 सीटें होने की संभावना : आदित्य साहू
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने…
Khaberaajtak@gmail.com
