झारखण्ड राँची

यूपीए गठबंधन का नया नामकरण इंडिया रखने से भाजपा नेताओं में बढ़ी बेचैनी: राजद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि 26 विपक्षी दलों की एकता और गठबंधन देख भाजपा हताश और निराश है। नया नामकरण इंडिया रखने से भी भाजपा नेताओं में पेट दर्द शुरु हो गया भाजपा को आभास हो चुका है कि आग़ामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है इसलिए निराश और हताश है।

डॉ मनोज कुमार ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा झूठे वादे, झूठे सगूफे के आलवे कुछ नही दे सकती। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है महँगाई, बेरोजगारी चरम पर है महँगाई से जनता त्रस्त है, इस पर भाजपा नेता नहीं बोलते लेकिन जब गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो भाजपा में इतनी बेचैनी क्यों है। भारत को आजाद कराने में भाजपा का क्या भूमिका है, भाजपा आरएसएस के कितने लोगों ने शहादत दी ।इंडिया के लिए भाजपा नेताओं ने क्या किया ? इंडिया सबके लिए है इसलिए भाजपा को इतना दर्द नहीं होनी चाहिए।

Related posts

साँकी बरकाकाना के बीच पहाड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिरने के कारण राँची से पटना चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने बदला मार्ग

admin

इग्नू मुख्यालय में एक देश एक चुनाव समारोह का आयोजन, शिवराज सिंह चौहान व सुनील बंसल रहे मौजूद

admin

बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने रचा नया इतिहास, अक्टूबर में बनाया सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड

admin

Leave a Comment