
रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को रिम्स में समीक्षा बैठक कर संस्थान की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों एवं प्रोफेसरों की नियुक्ति, रोस्टर व्यवस्था और शिकायत निवारण तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रिम्स एक स्वायत्तशासी संस्था है, इसलिए उसे अपनी नियमावली स्वयं बनानी चाहिए, ताकि निर्णय प्रक्रिया तेज हो और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

डॉ. आशा लकड़ा ने सभी श्रेणियों के लिए रोस्टर प्रणाली तैयार करने, उसे ऑनलाइन करने तथा आरक्षित पदों की पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रीवांस रिड्रेसल सेल, लायजन अधिकारी के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया। रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई। इसके बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची की भी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
Leave a Reply