Uncategorized

झारग्राम में चम्पाई सोरेन का भव्य स्वागत, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

झारग्राम: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के बिनपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत किया गया। भारत जकात मांझी परगना महाल के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

चम्पाई सोरेन ने जंगलमहल क्षेत्र में भाजपा को मिले समर्थन के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि समाज की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में बिनपुर के विधायक डॉ. प्रणत टुडू ने भी संबोधित किया और चम्पाई सोरेन के योगदान एवं मार्गदर्शन की सराहना की। बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *