झारखण्ड राँची

समय पर सही इलाज न मिलने के कारण राँची रेलवे स्टेशन में यात्री की मौत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची रेलवे स्टेशन पर रविवार को समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण एक यात्री की मौत हो गयी। मृतक की पहचान इंद्रदेव सिंह के रुप में हुई है। वह पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ राउरकेला जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वह प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़े थे। उस वक्त साढ़े तीन बज रहे थे। तभी इंद्रदेव सिंह को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर गए। उनकी पत्नी ने सहायता के लिए आरपीएफ जवानों को आवाज़ लगाई। आरपीएफ जवान दौड़कर पहुँचे और इंद्रदेव सिंह के सीने पर पंपिंग करने लगे। तुरन्त रेलवे के डॉक्टरों को सूचित किया। डॉक्टर का इंतजार किया जाने लगा। उस समय स्टेशन पर न तो स्ट्रेचर था, न कोई एंबुलेंस। अनाउंसमेंट कर स्टेशन पर मौजूद ऑटो रिक्शा को बुलाया गया।

इस बीच डॉ संजीव कुमार शाम 4:30 बजे पहुँच गए और यात्री को जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related posts

यादव महासभा का महाजुटान 22 को देवघर में : संजय यादव

admin

अभाविप का “छात्र गर्जना” कार्यक्रम आयोजित, बोले याज्ञवल्क्य – “5 वर्षों में सिर्फ हेमन्त, बसंत व कल्पना का हुआ विकास”

admin

बोकारो स्टील के विभिन्न पुरस्कार विजेताओं को किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment