झारखण्ड राँची राजनीति

राँची प्रस्थान के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट में बिगड़ी शिबू सोरेन की तबीयत, आनन फानन में दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में कराया भर्ती

नितीश_मिश्र

राँची/दिल्ली(खबर_आजतक): झामुमो प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत राँची आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त इस दौरान मौजूद रहे। अस्पताल से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर बनी हुई है जबकि हेमन्त सोरेन राँची के लिए रवाना हो गए हैं।

विदित हो कि हेमन्त सोरेन जी-20 की बैठक में शामिल होने 9 सितंबर को दिल्ली गए थे। साथ में शिबू सोरेन भी गए थे। शिबू सोरेन को रुटीन चेकअप के लिए ले जाया गया था. जहां उनका चेकअप भी हुआ।

Related posts

बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में भीषण आग, 15 दुकानें जलकर खाक; जानमाल की क्षति नहीं

admin

इस्पात एक नियंत्रणमुक्त क्षेत्र है इसलिए, इस्पात उत्पादन, घरेलू खपत और निर्यात के लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित नहीं किए जाते हैं

admin

शशि थरूर द्वारा रचित ‘अंबेडकर: एक जीवन’ पुस्तक के लोकार्पण में शामिल हुई महुआ माजी

admin

Leave a Comment