झारखण्ड पटना बिहार राँची

राज्य के 9 आईएएस का हुआ तबादला, 7 जिलों के बदले गए डीएम

नितीश_मिश्र

राँची/पटना(खबर_आजतक): सासाराम, किशनगंज, औरंगाबाद, जमुई, शिवहर, मुंगेर के जिलाधिकारी बदल दिए गए। इस संबंध में बिहार सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद तैनात राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया। वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार को रोहतास का नया डीएम बनाया गया। बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया। किशनगंज के मौजूदा डीएम श्रीकान्त शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया। रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया। औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात तुषार सिंगला को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया।

वहीं शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Related posts

सेविकाओं-सहायिकाओं से मिले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

admin

मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

admin

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ₹23000 करोड़ की लागत से बना ‘निस्तार’ भारतीय नौसेना को किया समर्पित

admin

Leave a Comment