झारखण्ड राँची राजनीति

महिला मैत्री सम्मेलन में भाग लेने झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय कल आएँगे राँची

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड प्रदेश महिला काँग्रेस द्वारा आयोजित महिला मैत्री सम्मेलन में भाग लेने कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य व झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय शनिवार को दिन के 12 बजे राँची पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि राँची आगमन के उपरांत प्रदेश प्रभारी महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेने सीधे हवाई अड्डे से जेके सेलिब्रेशन जाएँगे।

इस दौरान प्रभारी के साथ झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कॉंग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई वरिष्ठ काँग्रेस नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

इस सम्मेलन के उपरांत 3:00 बजे प्रदेश कॉंग्रेस मुख्यालय में नवगठित लोकसभा संयोजक और प्रभारी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Related posts

माता सर्वतीर्थ मयी और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप है: अमरेश सिंह

admin

ग्रैंड ओपनिंग: मॉल ऑफ राँची खुले दरवाजों के साथ शॉपाहॉलिक्स का करता है स्वागत

admin

सीसीएल मुख्यालय में केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

admin

Leave a Comment