
रांची: बीएनआई रांची ने रैडिसन ब्लू होटल में मेंबर्स सक्सेस डे सीज़न-5 और संगठन की 8वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच सोनू शर्मा ने व्यवसाय में प्रभावी डेलिगेशन, दीर्घकालिक योजना और अपने अनुभव साझा करते हुए उद्यमियों को प्रेरित किया।

बीएनआई रांची ने बताया कि संगठन ने अपनी 8½ वर्षों की यात्रा में सदस्यों के सहयोग से ₹1200 करोड़ से अधिक का क्लोज़्ड बिजनेस सृजित किया है। कार्यक्रम का आयोजन आशीष साहू, निशांत आहूजा और बीएनआई रांची की रीजनल टीम ने किया। रांची सहित पांच शहरों से आए सदस्यों ने इसमें भाग लिया। मुख्य प्रायोजक आर्यन ग्रुप के अभिषेक सिन्हा ने अपने प्रतिष्ठान की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट सदस्यों को सम्मानित किया गया और भविष्य में अधिक व्यावसायिक अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Leave a Reply