
रांची: सीसीएल मुख्यालय में सोमवार से द्वि-दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक (वित्त) संजय कुमार सिंह ने आदिल हुसैन के साथ शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल कर्मचारियों में अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा कार्य के तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन शतरंज में 33 और कैरम में 69 सहित कुल 102 कर्मचारियों ने भाग लिया। कैरम में अमित जुनैद अख्तर, शशि भूषण मंडल, मनोहर कर्माली, संदीप कुमार और प्रभात दयाल ने जीत दर्ज की। वहीं शतरंज में राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रोहित, रामजी उरांव और आर.आर. सिंह अगले दौर में पहुंचे। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 के लिए मुख्यालय टीम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन और फाइनल मुकाबले 14 जुलाई को होंगे।
Leave a Reply