कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

15 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जप्त, ड्राइवर खलासी फरार

गोमिया (ख़बर आजतक): बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापामारी कर तेनुघाट ओपी क्षेत्र के उलगड्डा पंचायत के लिपिंगडीह से अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ कर ओपी प्रभारी आशीष कुमार को सुपुर्द किया । ओपी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई । ट्रक संख्या बीआर 24 पी ए 6792 में लगभग 15 टन अवैध कोयला लदा पाया गया । धारा 414/34 तथा कोयल माईनस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूचना के आधार मो आरिफ एवं दो अन्य पाटनर के साथ अवैध ढंग से कोयला का कारोबार चला रहा था।अनुसंधान जारी है । अवैध कोयला के कारोबार संलिप्त अन्य ब्यक्तियों को भी जल्द गिरफ्त में लिया जएगा। छापामारी के दौरान ड्राइवर एवं खलासी भागने में सफल रहे। अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा अवैध पर नकेल कसा जेएगा।

Related posts

पोषण जागरूकता एलईडी रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

admin

Jharkhand Election 2024: पुस्तकालय मैदान मे होगी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा….

admin

लायंस क्लब ऑफ राँची ग्लोबल द्वारा फूड फॉर हंगर कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment