झारखण्ड राँची राजनीति

बिरसा मुंडा को हमेशा राष्ट्रीय नायक एवं आदिवासी नायक के प्रतीक के रुप में किया जाता है याद: रंजन यादव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बुधवार को प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कोकर स्थित समाधी स्थल पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मुण्डा विद्रोह सहित कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था। बिरसा मुंडा को हमेशा एक राष्ट्रीय नायक एवं आदिवासी अधिकार आंदोलन के प्रतीक के रुप में याद किया जाता है।
इस अवसर पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, राजद के वरीय उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, छत्तरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी, युवा राजद के प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, उपाध्यक्ष जफीर खान, उपाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, महासचिव उर्मिला सोरेंग, महासचिव गायत्री देवी, प्रदेश प्रवक्ता रवि जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, सचिव फरहान खान, अशोक यादव, आर्यन बर्मन उपस्थित थे।

Related posts

Jharkhand: पैदा होते ही नवजात बच्चे को मां ने एक लाख में बेचा, पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 को पकड़ा

Nitesh Verma

132वीं जयंती पर याद किए गए डॉ भीमराव अंबेडकर

Nitesh Verma

सरकार आपके द्वार : कसमार में लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण

Nitesh Verma

Leave a Comment