झारखण्ड बोकारो

पेटरवार : हाइवा की लापरवाही के कारण पेटरवार बोकारो एन एच 23 घंटो रहा जाम

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार एन एच संख्या 23 पेटरवार -बोकारो पथ पर पेटरवार बालिका मध्य विद्यालय के निकट शनिवार की संध्या चार बजे एक लोड हाइवा सड़क पर खड़ा कर दिए जाने के कारण एक घंटे से उपर जाम हो गया।हाइवा कि लापरवाही के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
बताया जाता है कि उक्त विद्यालय के सामने हाईवे BRO2GB 4065 का तेल खत्म हो जाने के कारण चालक और उपचालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। जिसके कारण शनिवार की संध्या में एक घंटे से उपर जाम रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ा। जाम हटाने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्क़त करना पड़ा। देर शाम तक धीरे -धीरे वाहनों को निकला गया।

Related posts

बोकारो में CISF के जवान ने की पत्नी की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

admin

बोकारो : कांग्रेस पार्टी के कई वरीय नेताओं ने थामा जन अधिकार पार्टी (लो.) का दामन

admin

महिलाओं को नेतृत्व में लाना ही सशक्त लोकतंत्र की पहली शर्त : दीपिका सिंह

admin

Leave a Comment