झारखण्ड बोकारो राजनीति

बोकारो : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो की अहम् बैठक सम्पन्न

बोकारो (ख़बर आजतक): शुक्रवार को झामुमो बोकारो जिला समिति का अहम बैठक चास प्रखंड अंतर्गत सोनाबाद पंचायत सचिवालय में जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी जी के अध्यक्षता व बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव जी के संचालन में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो उपस्थित हुए, आगामी 11 दिसम्बर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का आगमन सोनाबाद हाई स्कूल मैदान में होने जा रहा है जिसके तैयारी को लेकर बैठक किया जा रहा है झामुमो द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कैसे हो इसकी तैयारी किया गया जिला अध्यक्ष हीरालाल जी ने कहा जिले के हर गांव के कोने कोने से लाभुक पहुंचेंगे चूंकि ये सरकारी कार्यक्रम है आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन के तहत है

जिला प्रशासन अपने स्तर से तैयारी में लगे है बावजूद झामुमो अलग से तैयारी कर रहे है अपने स्तर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है हजारों की संख्या में लाभुक व पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। झामुमो से भी आमजनों से अपील होगा की ज्यादा से ज्यादा 11 तारीख को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग ले ओर सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। बैठक में केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार जिला सचिव जयनारायण वरिष्ठ नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू केंद्रीय सदस्य हसन महतो जिला उपाध्यक्ष विजय रजवार मोहन मुर्मू जिला कोषध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू जिला संगठन सचिव मुक्तेश्वर महतो फैयाज कन्हैया सिंह अंसारी महिला मोर्चा के पूनम देवी जीप सदस्य निशा हेंब्रम लुकमान अंसारी कलाम अंसारी फिरदौस अंसारी सुबल महतो सुशांत मुंडा कालीचरण टुडू सोनाबद मुखिया कुमारी किरण देवी, घटियाली मुखिया सुनता मुखिया लाल मोहन हेंब्रम काशीझरिया मुखिया शिबू सोरेन जिप सदस्य प्रतिनिधि संजय सिंह सतनपूर मुखिया नंदलाल सिंह नारायण पुर मुखिया। भागीरथ शर्मा सुफल बाउरी युवा मोर्चा अध्यक्ष परमानंद सोरेन बबिता देवी इस्माइल अंसारी अख्तर अंसारी सृष्टि देवी सोनराम हेंब्रम बाबूलाल मरांडी रामदयाल सिंह सुमित मुर्मू के आलावे सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Former GGPS Bokaro Student Saurabh Sanand Shines in UPSC 2025 with AIR 226

admin

सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान अथलीट मीट 2024-25

admin

ईएसएल पर्यावरण की देखभाल के प्रति है संजीदा, 2024-25 में डेड लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य

admin

Leave a Comment