झारखण्ड बोकारो

रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक): रविवार को रोटरी क्लब ऑफ़ बोकारो स्टील सिटी द्वारा अमेरिका की ‘प्राण बजाना क्लिनिक’ एवं ‘आशा फाउंडेशन’ के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, परामर्श एवं दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर में अमेरिका के डॉ अविनाश गुप्ता एवं डॉ गीता गुप्ता एवं उन की पारा मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे। यह शिविर कसमार प्रखंड के बेल्डीह स्तिथ सरायबीघा गांव में आयोजित किया गया था। शिविर में करीब 200 से ज्यादा गरीब लोगों का स्वास्थ्य जांच हुआ एवं एक महीने की दवाई दी गई। कार्यक्रम के उपरांत गांव के गरीबों के बीच अमेरिका से आए चास निवासी गुनु भाई पटेल के तरफ से 100 कंबल बांटे गए।
शिविर में नगर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ रो. (डॉ) एस. सी.मुंशी के देख रेख में सम्पन हुआ। इस के आयोजन में रो. प्रदीप सिंह, रो. नरेंद्र (मुन्ना) सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार महतो मुखिया प्रतिनिधि भोला मांझी , पंचायत समिति प्रतिनिधि सुधीर हसदा, समाजसेवी पदम लोचन महतो, जमुना हासदा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पंकज मरांडी, समाजसेवी जीवधन सोरेन,भस्की की मुखिया मंटू मरांडी, अनिल ठाकुर, मनोज गोस्वामी,पूर्व मुखिया सहदेव मांझी, सुरेश ठाकुर, सुफल मुर्मू, सोनाराम हसदा, कमलेश मुर्मू, संतोष नायक, बबलू कुमार ने महती भूमिका निभाई।

Related posts

उपायुक्त के समक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के नवनिर्वाचित प्रबंध समिति सदस्यों ने ली शपथ

admin

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम द्वारा बीएसएल के यार्ड का निरीक्षण

admin

बोकारो : जेईई मेंस में चिन्मय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम,99.58 परेसंटाइल मे साथ आकृति हुई टाॅपर

admin

Leave a Comment