झारखण्ड बोकारो

यूथ इंटक झारखंड ने धूमधाम से मनाया इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी का जन्म दिवस

बोकारो (ख़बर आजतक): रविवार को युथ इंटक के बोकारो स्थित कार्यालय में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिन मनाया गया | मीटिंग में प्रदेश में युवा इंटक को और कैसे मजबूत किया जाए तथा मजदूरों के हो रहे शोषण को रोकने की रूप रेखा पर विचार विमर्श हुआ |मीटिंग में आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई की कैसे मजदूर सम्बन्धी चुनौतियों को चुनावों के केंद्र में लाया जाए |सम्बोधन में झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने रेड्डी साहब को मुबारकबाद दी और सबने ये कामना किया किया उनका आशीर्वाद हमेशा सबको मिलता रहे | साथी में संगठन में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और नए तौर तरीके से मजबूती के साथ संगठन के कार्य शैली पर काम करने का प्रारूप रखा गया ल इस आयोजन में राष्ट्रीय सचिव राहुल प्रभात, अंजनी, अब्दुल्ला अंसारी, ज़ाहिर, सुशांतो साहू, सरवर आलम, विश्वनाथ मरांडी, सरवर आलम, बिलाल, अद्वैत, अथर्व, अनंत लाल, चोलेश्वर महतो, मधुसूदन और भारी संख्या में बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रांची के मजदूर और कर्मचारी सम्मिलित हुए |

Related posts

उत्पाद उपायुक्त से मिले उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर शराब पीने पर प्रतिबंध की माँग की

admin

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता देख भड़के जन अधिकार पार्टी (लो.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर

admin

पीएमश्री विद्यालय जिंगी में शिक्षा संगम कार्यक्रम, पठन सामग्री का वितरण

admin

Leave a Comment