गोमिया झारखण्ड धार्मिक बोकारो

अखंड भारत यात्रा का एक बड़ा आयाम पूर्ण हो गया : अधोक्षजानन्द

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोवर्धन मठ पुरी पीठाधिश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देव तीर्थ जी महाराज का दो दिवसीय झारखंड प्रदेश का दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया।
रजरप्पा में वे हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा के आश्रम में रुके। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम देवी की पूजा अर्चना कर धन्य हो गए। आज हमारी यात्रा का एक बड़ा आयाम पूर्ण हो गया। यहां के आचार्य के साथ मिलकर हमने देवी की पूजा अर्चना करते हुए झारखंड एवं पूरे विश्व की कल्याण की कामना की। उल्लेखनीय है कि अखंड भारत यात्रा जिसमें 18 देश आते हैं के तहत 19 नवंबर 2021 से 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्ति पीठ का दर्शन पूजा के लिए निकले शंकराचार्य अबतक 7 देशों का भ्रमण कर झारखंड पहुंचे। अपने झारखण्ड दौरे में रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका देवी की पूजा अर्चना की। साथ ही आसपास कई धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। रजरप्पा पहुंचे शंकराचार्य जी को भक्तों ने 51 किलो के फूल माला पहन कर स्वागत किया। उन्होंने छिन्नमस्तिका देवी को 51 किलो का लड्डू का भोग चढ़ाया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनका रजरप्पा आने का उद्देश्य जीव जगत की रक्षा करना है। उन शक्तियों को प्रसन्न करना है, जो शक्तियां के अनुग्रह से संसार सुखी होता है। मानव जीवन सुखी होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गोमिया स्थित साड़म में नरसिंह देव जी के प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के आग्रह पर शामिल हुआ, इन्होंने युवावो के बारे में कहा कि यूथ के कंधों पर सारा दारोमदार होता है, चाहे राजनित क्षेत्र में हों सामाजिक, हों या धार्मिक हो युवा आज के वर्तमान कल के भविष्य, और बीते भूत है, इसलिए युआ जब चाहे किसी भी क्षेत्र में क्रांति ला सकता है,

Related posts

छत्तरपुर के विजय तारा होटल रिसोर्ट में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न

Nitesh Verma

केंद्र सरकार की सहमति के बाद भुईहर मुंडा को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगी राज्य सरकार : आलमगीर

Nitesh Verma

कसमार में ज़िला भू-अर्जन कार्यालय ने लगाया कैंप

Nitesh Verma

Leave a Comment