झारखण्ड राँची शिक्षा

गोस्सनर कॉलेज में सेमिनार आयोजित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): गोस्सनर कॉलेज में वित्तीय बाजार में एक्सचेंज और ब्रोकर की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार को शुक्रवार को आयोजित किया गया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स और गोस्सनर कॉलेज ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसमें प्रो. हेमंत कौशिक,आईएनसीओसी के संस्थापक सीएमए संदीप कुमार, और उद्योग विशेषज्ञ सम्राज नायर ने भाग लिया।

इस सेमिनार के दौरान इन्होंने इक्विटी और कमोडिटी मार्केट, एक्टिव और पैसिव इनकम, टेक्निकल एनालिसिस, पोर्टफोलियो प्रबंधन पर अपने विचार साझा किया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कॉमर्स के छात्रों को वित्तीय बाजार की कार्य संस्कृति और अवसरों के बारे में जागरूक करना था। इसमें गोस्सनर कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रोफ़ेसर और छात्र भी शामिल थे।

Related posts

आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश को “मडुआ मैन” स्टार ऑफ झारखंड अवार्ड से किया सम्मानित

admin

Jharkhand Election 2024: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाईः के रवि कुमार

admin

उपराष्ट्रपति का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा: भाजयुमो

admin

Leave a Comment