
तेनुघाट: डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट डैम को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विद्यालय संस्कृति को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (MSVP) से सम्मानित किया गया है। झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (JEPC) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 1 जून 2026 को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु विद्यालय का चयन किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलब्धि के तहत स्कूल को 75,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के सतत प्रयासों, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे तेनुघाट क्षेत्र के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकों में इस सफलता को लेकर काफी उत्साह है।
विद्यालय भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Leave a Reply