झारखण्ड धनबाद

झारखंड में चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 13 मई को होगा मतदान

धनबाद (सरबजीत सिंह) : निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को चौथे चरण के आम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों – सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पलामू अनुसूचित जाति आरक्षित सीट है जबकि बाकी तीन लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण के लिए 25 अप्रैल तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है.

Related posts

जगन्नाथपुर मेला परिसर में बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुँचे अजय नाथ शाहदेव

admin

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजपा का विरोध, कहा- जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही हेमन्त सरकार

admin

वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नेशनल रिटेल सेल्स में प्रवेश की घोषणा की

admin

Leave a Comment