झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मिले संजय सेठ, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के बीच राँची लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की राजनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक आजसू पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के काँके रोड स्थित आवास में हुई।

इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि राँची में पिछले बार से बड़ी जीत हासिल करेगा एनडीए। हमारे गठबंधन पर जनता का विश्वास है। राँची समेत पूरे राज्य की 14 सीटों पर जनता अपना आशीर्वाद हमें अवश्य देगी। 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में झारखण्ड अपना दायित्व निभाएगा।

इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि इस चुनाव में सुदेश महतो और आजसू पार्टी के सहयोग और समर्थन से राँची लोकसभा क्षेत्र में हम इतिहास रचेंगे।

Related posts

कमलेश सिंह ने किया शहीद कुंदन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

admin

दुर्गा पुजा के नाम पर जज़िया कर लेना बंद करे प्रबंधन: कुमार अमित

admin

17 वर्षीय छात्रा उषा के फांसी लगा के आत्महत्या के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कतरास ईकाई ने स्कूल के प्राचार्य का पुतला दहन किया

admin

Leave a Comment