झारखण्ड धनबाद शिक्षा

गोविंदपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

धनबाद (प्रतीक सिंह) : गोविंदपुर:धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई।इस बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के विकास पदाधिकारी जहीर आलम सहित कई जन प्रतिनिधि शामिल रहे । बकरीद को लेकर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने वरीय अधिकारी के आदेश निर्देशानुसार प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार जनता को शांति पूर्ण और बिना भेद भाव के पूरे भाईचारा से त्योहार मनाने का अपील किया गया ।बैठक मे जनप्रतिनिधियो के द्वारा बिजली पानी को लेकर उठाया सवाल प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम ने दिया त्योहार से पहले बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

वही जिला परिषद् सोहराब अंसारी ने कहा शान्ति पूर्वक मिलकर त्योहार मनाएंगे ,और पानी का मुद्दा पर निंदा करने की बात कही की गोविंदपुर में किसी भी बैठक में पीएचडी विभाग के लोग मौजूद नही होते है और पानी बिजली से जुड़ी जनता की समस्या को सुनने को तैयार नहीं है , अगर अगले बैठक से बिजली विभाग और पीएचडी विभाग के लोग बैठक में उपस्थित होकर जनता के समस्या को नही सुनेंगे तो हम सभी भी बैठक में उपस्थित नहीं होंगे क्योंकि बैठक करने का अर्थ जनता के समस्या का समाधान करना भी है ।

Related posts

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाली किताबो का वितरण किया गया

admin

उपायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट व आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन

admin

17 या 18 सितंबर, कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानिए प्रमुख तिथियां यहां

admin

Leave a Comment