खेल झारखण्ड बोकारो

राज्य के पहलवानों को मिले सभी संसाधन : धर्मवीर सिंह

बोकारो (ख़बर आजतक) : 5 से 7 जुलाई तक अंडर 17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उधम सिंह नगर उत्तराखंड में हो रहा है।इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बोकारो के युवा पहलवान मुन्ना गिरी का 71 केजी वर्ग ग्रीको रोमन हेतु चयन हुआ है। मुन्ना गिरी एवं कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने उधम सिंह नगर उत्तराखंड जाएंगे।आज बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष रणधीर कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाइयां दीं।

अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो जिला में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। केवल खिलाड़ियों को सभी संसाधन एवं उच्च कोटि का प्रशिक्षण मिले तो बोकारो के पहलवान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोकारो का नाम रोशन करेंगें। ज्ञात हो कि बोकारो लगातार विगत तीन वर्षों से झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में लगातार झारखंड ओवरऑल चैंपियन बनते आ रहा है। तथा नेशनल गेम्स में भी बोकारो के पहलवानों का चयन होते रहा है। अगर बोकारो जिला प्रशासन एवं बोकारो इस्पात प्रबंधन बोकारो जिला कुश्ती संघ को तथा बोकारो के पहलवानों को सभी संसाधन प्रदान करें तो यहां के पहलवान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनकर बोकारो जिला का एवं सेल बोकारो का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

कसमार में नाबार्ड का लाह की चूड़ी बनाने के प्रशिक्षण का उद्घाटन।

admin

कसमार : सहयोगिनी संस्था द्वाराकसमार में किशोरी स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण का आयोजन….

admin

15 फरवरी को सभी उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपेगा आजसू

admin

Leave a Comment