झारखण्ड दुर्घटना हज़ारीबाग

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार के ऊपर गिरा ट्रेलर

रिपोर्ट : विजय सिन्हा

रामगढ़ (ख़बर आजतक) : रामगढ जिले के कोठार फ्लाईओवर मोड़ पर आज एक अनियंत्रित ट्रेलर कार को टक्कर मारकर उसके ऊपर जा गिरा. हालांकि इस हादसे में कार सवार सभी पांच महिला, पुरुष और बच्चे बाल बाल बच गए. रांची से बोकारो की ओर जा रहे कार को पीछे से अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारा, फिर उसके ऊपर ही जा गिरा. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. हालांकि कार में सवार महिला पुरुष व बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. दोनों गाड़ियों के पीछे चल रहा बाइकसवार भी टेलर से टकरा गया जिसके कारण बाइक पर बैठी महिला को गंभीर चोट लग गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर रांची से बोकारो की ओर जा रही कार कोठार मोड़ के पास जैसे ही मुड़ने लगी वैसे ही पीछे से अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर कार के ऊपर ही जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार लोग गाड़ी के अंदर फस गए.

ट्रेलर में लदा चदरा का रोल सड़क पर बिखर गया, जिससे पीछे से आ रहा बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गया. जिसमें बाइक सवार महिला को गंभीर चोट लग गई. घटना के बाद राहगीरों ने कार में फंसे सभी पांचों महिला पुरुष को काफी मशक्कत कर कार से बाहर निकाला. घायल बाइक सवार महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए.
मौके पर पुलिस पहुंची और सड़क पर बिखरे लोहे के चदरा रोल को हटाया. करीब 5 घंटे के प्रयास के बाद भारी भरकम लोहे के रोल को हटाया जा सका. ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच पलटा हुआ था जिसके कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 करीब 1 घंटे रोड क्लियर कराने के दौरान जाम हो गया.

Related posts

मिशन स्माइल द्वारा कटे – फटे होंठ और तालु की नि:शुल्क सर्जरी 24 फरवरी से 27 फरवरी तक देवकमल हॉस्पिटल में

admin

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, रांची एयरपोर्ट से मोरहाबादी तक भावुक दृश्य

admin

स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की पुण्यतिथि मनाई गई

admin

Leave a Comment