झारखण्ड राँची राजनीति

लोजपा (रामविलास) ने मनाई स्व रामविलास पासवान के 78वीं जयंती

रामविलास के पदचिन्हों पर चलते हुए चिराग जनहित के प्रति समर्पित: भुवनेश्वर

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची(खबर_आजतक): लोजपा (रामबिलास) की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की 78वीं जयंती राजधानी के करमटोली चौक स्थित धूमकुड़िया भवन में मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर लोहरा सहित अन्य उपस्थित लोगों ने स्व.पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर लोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों के मसीहा स्व.रामविलास पासवान की छवि एक ईमानदार और कर्मठ राजनेता की रही। वह जनप्रिय नेता थे। सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय थे। वह जीवन पर्यंत सामाजिक उत्थान और समाज के नवनिर्माण के प्रति समर्पित रहे। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र चिराग पासवान जनहित के प्रति समर्पित हैं।

इस जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने झारखण्ड में विस्थापितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा अल्पसंख्यकों के मान-सम्मान, अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सरना धर्म कोड लागू करने एवं झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, रोजगार व मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए महावीर नायक ने कहा कि यह विडंबना ही कही जाएगी कि जिस धरती पर खनिज सम्पदा का भंडार है, वही राज्य गरीबी, विस्थापन और पलायन का दंश झेलने को विवश है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड जनता की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जल्द ही राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा दिया जाएगा।

इस समारोह में पद्मश्री मुकुन्द नायक एवं उनकी सांस्कृतिक टोली द्वारा पारंपरिक नागपुरी गीत संगीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महावीर लोहरा, शीतल साव, शंभु करमाली, उत्तम गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह, बबलू टाइगर, रामविलास करमाली, तान्या कुमारी, चिंता देवी, संगीता देवी, पवन कुमार, शीला देवी, राजेंद्र उराँव आदि मौजूद थे।

Related posts

डीपीएस राँची में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

admin

ह्यूमन राइट्स के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

admin

पेड़ पौधों का महत्व आने वाले समय में बहुत मायने रखता है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है: कृष्ण कुमार मरांडी

admin

Leave a Comment