गोमिया झारखण्ड बोकारो

पिट्स मॉडल स्कूल के दिव्यंका और तेजस का राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

गोमिया (ख़बर आजतक) : पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया के छात्रा कक्षा तृतीय की दिव्यंका सिंह अंतरराष्ट्रीय रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीती और कक्षा पंचम के छात्र तेजस जायसवाल जोनल में डिस्टिंक्शन स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया.

विज्ञापन

विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान के प्रति अविश्वसनीय दृढ़ता और जुनून दिखाते हुए राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. यह प्रतियोगिता देश भर के छात्रों के वैज्ञानिक ज्ञान और समस्या समाधान कौशल की परीक्षण करती है. कक्षा प्रथम से छ: तक के 14 छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक प्राप्त किया. उन्होंने अपने साथियों के लिए एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया. विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उन छात्रों के सामूहिक प्रयासों पर भी जोड़ दिए. आईपीएल ओरिका गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने विजेता छात्रों को बधाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की.

Related posts

निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया कोकर में सोलर मास्क लाइट का उद्घाटन

admin

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी राँची पुलिस

admin

हज़ारीबाग : हर घर -परिवार में सरकार की योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ : हेमंत सोरेन

admin

Leave a Comment