झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

बोकारो : सडक हादसे में झामुमो नेता की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया एनएच 320 जाम

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने मुआवजे कि मांग करने हुए एनएच-320 को जाम कर दिया. वहीं जाम के वजह से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार हुई. इस टक्कर में उकरीद के रहने वाले फैयाज अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उकरीद गांव के ग्रामीणों ने एनएच 320 को जाम कर दिया है. जाम कर रहे लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की है.

वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. लेकिन स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इसकी जाकनारी मिलते ही झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी भी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक मृतक स्थापित और झामुमो का नेता था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Date: झारखंड में कितने चरणों में और कब होंगे लोकसभा चुनाव? जानें- पूरा शेड्यूल

admin

यूथ इंटक झारखंड ने धूमधाम से मनाया इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी का जन्म दिवस

admin

बोकारो से विदा हुए नव-नियुक्त सेल अध्यक्ष

admin

Leave a Comment