
रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाओं से युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास कमजोर हुआ है। शाहदेव ने परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसियों के चयन और उनकी भूमिका की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएं तकनीकी रूप से सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह हों। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर युवाओं का भरोसा बहाल किया जाए।
Leave a Reply