झारखण्ड राँची राजनीति

त्रुटिपूर्ण जनजातीय भाषाई सर्वे का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश : शिल्पी नेहा तिर्की

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक). माण्डर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जनजातीय भाषा के त्रुटिपूर्ण सर्वे को रोकने के लिये सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिया। शिल्पी नेहा तिर्की ने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही नए सिरे से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पुनः सर्वे का आदेश सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि अनुबंध पर भाषाई शिक्षक नियुक्ति हेतू सरकार ने सर्वे का आदेश दिया। लेकिन उसके त्रुटिपूर्ण होने के कारण जिन क्षेत्रों में कुँडुख (उराँव) भाषा – भाषियों की बहुतायत है वहाँ भी उन्हें शून्य दर्शाया गया है और उक्त क्षेत्र के विद्यालयों में अन्य जनजातीय भाषाओं के शिक्षक की नियुक्ति के संदर्भ में अनुशंसा की गयी थी।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके विधानसभा कक्ष में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाक़ात की और इसी दौरान हेमन्त सोरेन ने यह निर्देश दिया। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सभी जनजातीय भाषाओं और अपनी समृद्ध संस्कृति के संवर्धन के प्रति वे समर्पित हैं।

Related posts

आक्रोश रैली में तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करनेवाले भाजपा नेताओं पर होगा एफआइआर : एसएसपी

admin

आईएचएम राँची ने खाद्य (एड़ीबल) कटलरी डिजाइन प्रतियोगिता” में शीर्ष 7 संस्थानों में बनायी जगह

admin

23 फरवरी से रांची में भारत व इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच, 400 रूपये के टिकट उपलब्ध

admin

Leave a Comment