झारखण्ड दुर्घटना राँची

लातेहार : कांवड़ियों की गाड़ी बिजली पोल से टकरायी, करंट से पांच की मौत, पांच अन्य घायल

डिजिटल डेस्क

लातेहार (ख़बर आजतक) : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में बड़ा गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की तड़के सुबह तीन बजे कांवड़ियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराया.

इस वजह से पूरे वाहन में करंट प्रवाहित हो गया. जिससे पांच लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गयी है. जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए राँची के रिम्स रेफर किया गया है.

Related posts

तिरुमला तिरुपति मन्दिर के लड्डू में था बीफ फैट-फिश ऑयल?

admin

आर के टी ए का समर्थन ईसीआरकेयू को केन्द्रीय कमिटी ने जारी किया समर्थन पत्र

admin

झारखंड के बोकारो से उभर रही है छोटी उम्र की बड़ी नृत्यांगना

admin

Leave a Comment