अपराध झारखण्ड राँची

रांची में स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

राँची (ख़बर आजतक) : राजधानी रांची में पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के IG, DIG, रांची पुलिस के DIG, SSP समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे।

उनका शव आज तड़के कांके थाना क्षेत्र में राँची रिंग रोड से बरामद हुआ है।

रांची के DIG अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से खूंटी जिला निवासी अनुपम अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात करीब 1 बजे तक पार्टी चली। रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से अकेले निकले। इस दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी

Related posts

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर आरोप प्रत्यारोप

admin

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला विभिन्न पूजा समिति का शिष्टमंडल

admin

वेदांता ईएसएल स्किल स्कूल ने खाद्य एवं पेय सेवा प्रशिक्षुओं के पहले बैच के लिए सम्मान समारोह किया आयोजित

admin

Leave a Comment