झारखण्ड राँची राजनीति हज़ारीबाग

हज़ारीबाग़ ज़िला के संगठन प्रभारी बनें अश्मित सेठी

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं
भाजयुमो की ओर से अश्मित सिंह सेठी को हज़ारीबाग़ ज़िला का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। अश्मित सिंह सेठी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी दी है, वह पूरी लगन और निष्ठा से उसे पूरा करेंगे।

वहीं पूर्व में भी वह भाजयुमो राँची ज़िला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं अन्य दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। साथ ही घोषणा के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी।

Related posts

झारखण्ड : पूरे परिवार के साथ मेरे भाई के शादी के रिसेप्शन में चांडिल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

admin

राजेश कश्यप,विधायक, खिजरी विधानसभा की ओर से समस्त राज्यवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

admin

एम जी एम विद्यालय सेक्टर चार में युवा सांसद सत्र, 2024 का आयोजन

admin

Leave a Comment