झारखण्ड राँची

राज्यपाल संतोष गंगवार अब होंगे झारखंड के मतदाता

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

रांची (खबर आजतक): गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। सीईओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार ने माननीय राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने हेतु उनसे फार्म 8 भरवाया।

इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी, शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा और वे झारखंड के मतदाता बन जाएंगे।

Related posts

स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

admin

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दी श्रद्धांजलि

admin

गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment