झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू द्वारा निर्मल महतो शहादत दिवस पर राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड झारखंड आंदोलन के क्रांतिकारी शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने जेल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन धारण रखा। इस मौके पर आजसू के कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मल महतो हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे लगाए गए।

वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि उनकी कुर्बानी आज झारखंड का यथार्थ है। उनकी चिंता और संघर्ष के परिणाम स्वरूप ये प्रदेश है। लेकिन उनकी शहादत का जो संदेश था उसे राज्य गठन के बाद भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है। दादा की शहादत दिवस के मौके पर मैं संकल्प लेता हूँ कि उनकी सोच का झारखण्ड बनाएँगे जिसमें सभी लोग समान रूप से रह सके, सभी को समान अवसर मिले और यहाँ के मूल वासियों को अधिकार मिले।

सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के कातिल तो पकड़े गए हैं लेकिन इसका षड्यंत्र किसने रचा? किस कारण से हत्या हुई? क्या यह राजनीतिक हत्या थी? इसकी गहन जाँच हो और इसके पीछे किसका हाथ था सामने आए। निर्मल महतो दादा और झारखण्ड आंदोलन में जो भी शहीद हुए हैं उनको शहीद का दर्जा दिया जाए और उन्हें झारखंड का विशेष सम्मान मिले।

राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

आजसू द्वारा राज्यभर में निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो की प्रतिमा एवं छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन में उनके संघर्ष, योगदान और बलिदान को याद किया।

इस मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला अध्यक्ष संजय महतो, महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, हटिया विधानसभा के प्रभारी भरत कांशी आदि मौजूद थे।

Related posts

72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

admin

2024 तक सरना कोड लागू करें केन्द्र सरकार नहीं तो आदिवासी केन्द्र सरकार की उखाड़ फेंकने का करेगी काम: फूलचंद तिर्की

admin

एसबीयू और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, मर्सेड के बीच शैक्षणिक करार, शोध और छात्र आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

admin

Leave a Comment