झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति में विश्वास करती: डॉ मनोज कुमार

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति में विश्वास करती है और यही भाजपा की नीति और नियति है। जब से झारखण्ड में हेमन्त सोरेन के अगुवाई में सरकार बनी है तब से आज तक लगातार भाजपा झारखण्ड में सरकार को अपदस्त करने के लिए जोड़ तोड़ करने का काम किया किंतु सफलता नहीं मिली और न मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी अपने पाले में करने में भाजपा सफल होता दिख रही है किन्तु सरकार पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है झारखण्ड सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

वहीं डॉ मनोज कुमार ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा नेताओं का लार टपक रहा है और हमेशा टपकते रहेगा कभी कामयाबी नहीं मिलेगी। भाजपा की नियति अंग्रेज जैसी है फूट डालो और राज करो। किन्तु झारखण्ड की जनता भाजपा की नीति और नियति को जानती है कि केवल ठगने, धोखा देने, बरगलाने तथा कभी जात के नाम पर कभी धर्म के नाम पर आम आवाम में मतभेद उत्पन्न कर समाज और देश को तोड़ना चाहती है एवं सत्ता पर काबिज होना चाहती है, इसमें भाजपा को कभी सफलत नहीं मिलेगी।

भाजपा को तोड़फोड़ की राजनीति से दूर रहना चाहिए। जनहित में सामाजिक विकास के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और जनता ही सरकार चुनती है। भाजपा की नीति और नियति को जनता बखूबी जान चुकी है इसलिए भाजपा कभी सफल नहीं होगी।

Related posts

ह्यूमन राइट्स के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

admin

गरीबी के दंश झेल रहे पारा शिक्षक, सरकारी महकमों से ना उम्मीद,अब मदद के लिए लगाई गुहार

admin

चिराग पासवान का झारखण्ड दौरा आज, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

admin

Leave a Comment