झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रदेश भाजपा के निर्देश पर आज शनिवार को पेटरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम को भाजपा कार्यालय के सामने मुख्य सड़क एन एच 23 होते हुए तेनु चौक थाना मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

यह पुतला दहन कार्यक्रम भाजपा द्वारा 23 अगस्त को रांची में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हेमंत सोरेन के आदेश पर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोके जाने के विरोध में किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व 20सुत्री अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ,जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व भाजपा अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, संजय सिन्हा ,प्रदीप नायक, रमेश मल्होत्रा, रोशन खन्ना,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

बीएसएल के विस्तारिकरण को लेकर प्रभारी निदेशक से मिले कुमार अमित

admin

मेकॉन विप्स फोरम द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन

admin

तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले है. कश्मीर का पूरा हिस्सा हमारे पास होगा : हिमंता बिस्वा सरमा

admin

Leave a Comment