झारखण्ड राँची

दिउड़ी मन्दिर के मुख्य द्वार पर आदिवासी समूह ने जड़ा ताला, पूजा – अर्चना बाधित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर में गुरुवार सुबह 5 बजे आदिवासी समूह ने मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया है। मंदिर के पुजारी और पाहन बाहर हैं और पूजा-अर्चना भी बंद हो गयी है। आदिवासी समूह का कहना है कि यह देवड़ी मंदिर नहीं बल्कि दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मन्दिर पहले की तरह बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलना चाहिए।

गौरतलब है कि मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 8 करोड़ की लागत से काम होना था। लेकिन इसे भी रोक दिया गया है। देवड़ी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बुंडू के एसडीओ हैं। पूरे मामले में राजनीतिक खेल चल रहा है। काम रोके जाने को लेकर संवेदक ने तमाड़ थाने में लिखित शिकायत दी है। आदिवासी समूह के इस कदम से मन्दिर के आसपास के इलाके में तनाव है।

Related posts

केलियसोल अंचल अधिकारी ने बिना चालान के बालू लदे 6 ट्रैक्टर किया जब्त

admin

आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक संपन्न, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश होंगे प्रत्याशी

admin

BSL NEWS: बीएसएल का ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर आरंभ

admin

Leave a Comment