झारखण्ड दुर्घटना

राँची के अभिषेक रवि की भुवनेश्वर में मौत, परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाया रैगिंग का आरोप

अभिषेक की मौत सीढ़ी से गिरने से हुई: कॉलेज प्रबंधन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): डोरंडा के रविदास मोहल्ले के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की ओड़िशा के भुवनेश्वर में मौत हो गई। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अभिषेक की मौत आइटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीढ़ी से गिरने हुई है। लेकिन छात्र के घरवालों ने रैगिंग की शिकायत के कारण घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

वहीं घर वालों का कहना है कि अभिषेक रवि जहाँ से गिरा है, वहाँ की सीढ़ी के स्टील के रॉड को देखने से साफ पता चलता है कि उस रॉड को काटा गया है। उसके सीढ़ी से गिरने से मौत को साधारण मामला बताकर रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है। अभिषेक के पिता अनूप चंद राम शिक्षक हैं।

Related posts

बीएसएल के सीईडी विभाग में सुझाव मेला आयोजित

admin

रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया

admin

डीपीएस राँची के 25 विद्यार्थियों का आईओक्यूएम (2023-2024) में शानदार प्रदर्शन

admin

Leave a Comment