गोमिया झारखण्ड बोकारो

डीएवी स्वांग में स्वच्छता- पखवाड़ा

गोमिया (ख़बर आजतक) : “मेरा भारत स्वच्छ बने” इसी उद्देश्य के तहत स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करते हुए डी ए वी पब्लिक स्कूल स्वांग में ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ मिशन के तहत ‘स्वच्छता- पखवाड़ा’ मनाया गया। इसके तहत 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम किए जाऍंगे ।


आज विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना- सभा में प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी के नेतृत्व में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्या ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय- परिसर एवं विद्यालय के बाहर सफाई अभियान चलाया l उन्होंने कहा कि स्वच्छता से शरीर, मन और आत्मा स्वस्थ एवं शांत रहती है साथ ही हम चरित्रवान बनते हैं । श्रीमती बनर्जी ने स्वच्छता मिशन पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस तरह के सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

बोकारो : मानव अधिकार मिशन कार्यालय मे धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

admin

बोकारो : भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बन चुका है झारखंड’ – रघुवर दास का बड़ा हमला”

admin

जीटो द्वारा आयोजित एग्जीबिशन में बतौर अतिथि शामिल हुए आदित्य विक्रम जयसवाल

admin

Leave a Comment